Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर न भर पाने पर कई लोगों के मन में सबसे बड़ा डर यही रहता है कि कहीं पुलिस घर न आ जाए या जेल की हवा न खानी पड़े। सोशल मीडिया और मैसेजेस में अक्सर ऐसी अफवाहें फैलती हैं कि बिल न भरने पर सीधे जेल हो जाती है। लेकिन क्या यह सच है? विशेषज्ञों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान न करना एक सिविल डिस्प्यूट (नागरिक विवाद) है, न कि कोई आपराधिक अपराध। इसलिए सामान्य स्थिति में पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती और न ही जेल भेज सकती है।
