किसे पता था कि ऐसा भी वक्त आएगा कि कच्चे तेल की काली धार, चांदी की सफेद चमक के आगे फीकी पड़ जाएगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों ने कच्चे तेल की कीमतों को पीछे छोड़ दिया है. कॉमेक्स पर चांदी ने आज 64.192 डॉलर प्रति आउंस को छुआ है, जबकि कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) 60 डॉलर प्रति बैरल पर है, WTI क्रूड तो इससे भी कम जो कि 57 डॉलर प्रति बैरल पर है.
