IndiGo Loss: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते कुछ वर्षों में घरेलू एविएशन मार्केट की मजबूत खिलाड़ी रही है। कम लागत, समय पर उड़ान और बड़े नेटवर्क के कारण कंपनी ने यात्रियों का भरोसा जीता है। लेकिन दिसंबर 2025 की शुरुआत में अचानक आई ऑपरेशनल समस्याओं ने कंपनी की वित्तीय सेहत को गहरा झटका दिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द होने और देरी के कारण इंडिगो को करीब 2000 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे एविएशन सेक्टर में हलचल मच गई है।