Bitcoin Price Prediction 2026: क्रिप्टो मार्केट में बेयरिश माहौल देखने को मिल रहा है और साल 2026 के लिए संकेत भी सही नहीं हैं। बिटकॉइन की कीमत काफी नीचे आ गई हैं। यह 87,000 डॉलर के करीब ट्रेड कर रही है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के रणनीतिकार माइक मैकग्लोन ने चेतावनी दी है कि साल 2026 में बिटकॉइन की कीमत 90% तक गिरकर 10,000 डॉलर पर आ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैकग्लोन ने इसके पीछे क्रिप्टो मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को वजह बताया है। मैकग्लोन ने कहा कि बिटकॉइन 2009 में पहला क्रिप्टो था, लेकिन अब लाखों डिजिटल एसेट्स कंपटीशन में आ गए हैं।