Corporate NPS Scheme: रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) अब और आकर्षक हो गया है। नए बदलावों के बाद प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। रिटायरमेंट पर ज्यादा रकम यानी कुल कॉर्पस का 80% एकमुश्त निकालने की सुविधा मिलेगी और पेंशन (एन्यूटी) में निवेश की अनिवार्यता भी 40% से कम करके 20% की गई है।