सोशल मीडिया दिग्गज Meta द्वारा मेटावर्स में किए गए भारी निवेश को लेकर मशहूर अर्थशास्त्री डीन बेकर ने कड़ी आलोचना की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अर्थशास्त्री डीन बेकर ने अपने एक समाचार पत्र में कहा, “क्या मार्क जुकरबर्ग ने हमारे 77 बिलियन डॉलर टॉयलेट में फेंक दिए?” डीन बेकर का कहना है कि Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा मेटावर्स पर लगाया गया लगभग 77 अरब डॉलर का निवेश केवल कंपनी का नुकसान नहीं है, बल्कि इसका असर व्यापक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। उनका मानना है कि यह रकम ऐसे प्रोजेक्ट में झोंक दी गई, जिसका ठोस आर्थिक लाभ अब तक नजर नहीं आया।