Share Market Open Sunday Budget 2026: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए नया नहीं है, खासकर बजट से पहले का दौर हमेशा संवेदनशील माना जाता है। इस बार भी प्री-बजट सत्र (Pre-budget Session) में बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे कई निवेशक सही समय पर निवेश नहीं कर पाए। ऐसे में राहत की खबर यह है कि रविवार 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार खुला रहेगा, जिससे निवेशकों को दोबारा मौका मिलेगा कि वे सोच समझकर निवेश कर सकें और संभावित रिकवरी का लाभ उठा सकें।
