नए श्रम कानून को लेकर वेतनभोगी कर्मचारियों के बीच कई तरह की चिंताएं फैली हुई हैं। बीते कुछ दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही है कि नए श्रम कानून लागू होने के बाद कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी कम हो जाएगी। इसी बीच श्रम मंत्रालय ने इन चिंताओं को दूर करने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि नए श्रम संहिता से वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी, बशर्ते भविष्य निधि (पीएफ) की कटौती 15,000 रुपये की मौजूदा वैधानिक वेतन सीमा पर ही आधारित रहे।