मेक्सिको…एक ऐसा देश जिस पर अमेरिका ने खुद 25% का टैरिफ लगा रखा है और अतिरिक्त टैरिफ थोपने की धमकियां दे रहा है, वो ही देश भारत, चीन, साउथ कोरिया, थाईलैंड जैसी अर्थव्यवस्थाओं पर 50% टैरिफ क्यों लगा रहा है. इस टैरिफ का भारत के एक्सपोर्ट पर क्या असर पड़ेगा, जबकि अमेरिका के साथ कोई ट्रेड डील को लेकर कोई खोज खबर नहीं है. तो इस नए टैरिफ से भारत कैसे निपटेगा. ये कुछ सवाल हैं, जो इस वक्त सभी के दिमाग में घूम रहे हैं.