China-South Korea Strategic Partnership 2025: पेइचिंग में 17 सितंबर 2025 को हुई एक अहम कूटनीतिक बैठक में चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों ने एशिया की राजनीति में एक नया मोड़ लाने के संकेत दिए हैं। चीनी विदेश मंत्री वांग यी और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ( Cho hyun) के बीच हुई इस बातचीत (China South Korea relations 2025) में रणनीतिक साझेदारी, व्यापार सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। चीनी विदेश मंत्री वांग यी (Wang yi) ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हाल ही में फोन पर बातचीत की, जिसमें यह सहमति बनी कि चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक सहयोग को अगले स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने इस रिश्ते को “सच्चे मायने में रणनीतिक साझेदारी” बताया, जिसमें दोनों देश एक-दूसरे के पड़ोसी, मित्र और साझेदार बने रहें।