सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना अब काफी पॉपुलर हो चुका है, क्योंकि SIP आपको निवेश में एक लचीलापन देता है. आप अपनी सहूलियत और क्षमताओं के हिसाब से निवेश कर सकते हैं और लंबी अवधि में एक अच्छा कॉर्पस बना सकते हैं. लेकिन इसमें सबसे जरूरी बात ये है कि SIP से फायदा तभी मिलेगा जब आप कुछ कॉमन गलतियां न करें. ये गलतियां चुपचाप आपकी वेल्थ क्रिएशन को खा जाती हैं. इसलिए हम आपको यहां पर 5 सबसे कॉमन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर लोग करते हैं, और फिर शिकायत करते हैं कि SIP से पैसा नहीं बना