जालंधर| कोर्ट परिसर और शहीद ऊधम सिंह नगर से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। बाइक से कोर्ट आए गांव पटारा निवासी धरमिंदर शाह ने बाइक परिसर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह लौटे, तो वाहन गायब था। वहीं, अवतार नगर निवासी दीपक ने बताया कि बाइक से शहीद ऊधम सिंह नगर आए थे। बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ ही देर में चोर ने उसे चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।