कोटा के 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेला में आज विजयश्री रंगमंच पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस शो में, आसमान में उड़ते 500 से अधिक ड्रोन ने एनिमेशन प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर के माध्यम से अद्भुत जादू पैदा किया, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे। ड्रोन शो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री मदन दिलावर, मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ड्रोन शो में “ऑपरेशन सिंदूर” की झलक दिखाई गई, जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा, आकाश में रामायण की यशोगाथा का भव्य चित्रण किया गया, जिसमें राम और रावण के युद्ध का सजीव चित्रांकन शामिल था। इस शो में स्वदेशी ड्रोन का उपयोग किया गया था, और प्रदर्शन की 3D इमेज 5 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई दे रही थी। अब देखिए, ड्रोन शो से जुड़ी 6 PHOTOS… कोटा दशहरा मेले के समापन से जुड़े 2 बड़े अपडेट- 1. भव्य आतिशबाजी के साथ समापन
कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले का आज भव्य समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन विजयश्री रंगमंच पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जो लगातार आधे घंटे तक चलता रहा। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी उमड़ पड़े, जिन्होंने ड्रोन शो और भव्य आतिशबाजी को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। 2. कोटा दशहरा मेला आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा दशहरा मेले में आए दुकानदारों और ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि मेले में आत्मनिर्भर भारत की भावना दिखाई दी। उन्होंने कहा कि यहां गांव-ढाणी से आए व्यापारियों ने अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों को बेचा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनका प्रयास रहेगा कि कोटा के इस मेले को देश का आत्मनिर्भर उत्पादकता का सबसे बड़ा मेला बनाया