बिजली कंपनी केईडीएल की शिकायतों की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने आज कोटा में जनसुनवाई की जन सुनवाई के लिए 4 घंटे का समय रखा। कमेटी के लोग जनसुनवाई के समय में 1 घंटे लंच पर चले गए। इधर ऑफिस के बाहर धूप में खडे लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि जानकारी के अभाव में कम ही लोग शिकायत लेकर पहुंचे। सुनवाई में ज्यादातर बिल, वीसीआर, कनेक्शन, बिजली कटौती, लाइन शिफ्टिंग की समस्याएं सामने आई। टीम कल भी जन सुनवाई करेगी। दरअसल बिजली कंपनी केईडीएल के खिलाफ मिल रही शिकायतों की जांच के लिए सीएमड़ी के निर्देश पर डायरेक्टर फाइनेंस ऊर्जा विकास निगम डीके जैन के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम कोटा पहुंची। टीम ने नयापुरा बिजली विभाग में जन सुनवाई की। जनसुनवाई का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे था। जनसुनवाई साढ़े 12 बजे शुरू हुई। करीब डेढ़ बजे के आसपास टीम के सदस्य लंच पर चले गए। इस दौरान शिकायत लेकर आए लोग ऑफिस के बाहर गर्मी में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शिकायत लेकर आए स्टेशन निवासी दिनेश ने बताया कि अधिकारियों ने आनन फानन में जनसुनावाई रखी। अधिकारी खुद एसी बैठे रहे। जनता गर्मी में बाहर परेशान होती रखी। ऑफिस के बाहर धूप व गर्मी से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था नहीं की गई। डेढ़ बजे के करीब अधिकारी लंच पर चले गए। मैंने तो एक घंटा इंतजार किया। मेरे जैसे कई लोग थे जो अधिकारियो का इंतजार करते रहे। डायरेक्टर फाइनेंस ऊर्जा विकास निगम डीके जैन ने बताया कि अभी मीटिंग में व्यस्त है, जन सुमवाई में कितने मामले आए,इस बारें में फिगर ध्यान नहीं।
