कोटा के छावनी इलाके में स्टील ब्रिज के पास करीब 15 झोपड़ियों में पटाखों से आग लग गई। आग की सूचना पर दमकलों की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि गुरुवार रात को 8:45 बजे स्टील ब्रिज के पास झोपड़ियों में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर एक गाड़ी को रवाना किया गया। इसी दौरान पता चला कि आग काफी फैल गई। इसके चलते दो और गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर दिवाली पर गांव गए हुए थे। इसलिए काफी झोपड़ियां खाली पड़ी थी। कुछ झोपड़ियों में ही मजदूर रुके हुए थे। समय रहते वे भी बाहर निकल गए। पहले देखें आग लगने की PHOTOS पहले एक झोपड़ी में लगी, दूसरी झोपड़ियों में फैलती गई आग स्टील ब्रिज के पास काफी झोपड़ियां मजदूरों की बनी हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। इनमें से कई मजदूर दिवाली पर गांव गए हुए थे। इलाके में गुरुवार रात को लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान आतिशबाजी या पटाखे की चिंगारी एक झोपड़ी में लगी और अचानक आग लग गई। यह देख कुछ मजदूर झोपडियों से बाहर निकले। झोपडियां पास-पास बनी हैं और हवा की वजह से आग ने एक के बाद एक झोपडियों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। मजदूरों ने सामान भी बाहर निकाल लिया। दमकलें पहुंचने के बाद फायरकर्मियों ने भी सामान बाहर निकालने में मदद की और आग बुझाने की कोशिश की। जनहानि नहीं, घरेलू सामान जला
घटना में करीब 15 झोपडिय़ां जल गई हैं। इनमें कुछ झोपड़ियों का घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने सामान निकाल लिया था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यह खबर भी पढ़ें : इटावा से कोटा रेफर प्रसूता का एंबुलेंस में हुआ प्रसव:स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म, मां और बेटा जेके लोन कोटा रेफर इटावा उप जिला अस्पताल से कोटा रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एम्बुलेंस के चिकित्साकर्मियों ने सफलतापूर्वक प्रसव कराया। मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)