कोटा के तलवंडी में शनिवार रात 9 बजे तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मलबे में दबे एक युवक ने जिंदगी की आस में अपनों को फोन किया और बचाने की गुहार लगाई। खाना खा रहे कोचिंग स्टूडेंट समेत कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 20 साल के कोचिंग स्टूडेंट और 14 साल के बच्चे ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 13 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमारत गिरने की खबर मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। हालात इतने दर्दनाक थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। मलबे में दबे लोगों का कहीं हाथ दिख रहा था तो कहीं पैर। एक शख्स के तो दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। 3 मंजिला बिल्डिंग में नॉनवेज रेस्टोरेंट चलता था। सबसे नीचे वाले हिस्से में खाना बनता था और ऊपर के फ्लोर खाली थे। अब देखिए हादसे से जुड़ी 10 PHOTOS… ———————————— कोटा हादसे की यह खबर भी पढ़िए…. कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौत:13 घायल, मलबे में दबे दिखे हाथ-पैर; घायल बोले- खाना खाते समय इमारत ढही राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। पढ़ें पूरी खबर…