कोटा शहर में थेगड़ा पुलिया के पास दोपहर करीब 2 बजे एक कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। छावनी निवासी प्रत्यक्षदर्शी सत्यनारायण ने बताया – वो अपने दोस्त धर्मवीर के साथ रायपुरा जा रहे थे। दोनों अलग अलग बाइक पर सवार थे। शिवपुरी धाम की तरफ से एक नई कार तेज रफ्तार से आई। थेगड़ा की पुलिया पर घुमाव लेते समय कार ने एक के बाद एक इलेक्ट्रिक बाइक सहित 2 अन्य बाइकों को टक्कर दी। फिर नहर की दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कार नहर में नहीं गिरी कार में पुरुष-महिला, 2 बच्चे व 13 साल की लड़की बैठे हुए थे। हादसे में इलेक्ट्रिक बाइक चकनाचूर हो गई।जबकि मेरे दोस्त की बाइक व मेरी बाइक में टूट फुट हुई। प्रत्यक्षदर्शी सत्यनारायण ने बताया- भगवान का शुक्र है बड़ी जनहानि महीन हुई। हमें हल्की चोटें लगी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हंगामा हुआ। कार सवार का कहना था कि नई नई गाड़ी है ब्रेक दबाने के चक्कर मे एक्सीलेटर दब गया। इस कारण कार की रफ्तार बढ़ गई और बेकाबू हो गई। कार सवार ने बाइक ठीक करवाने की बात कही। फिलहाल पुलिस में शिकायत नहीं दी है।
