कोटा में नगर निगम चुनाव ड्यूटी के दौरान आरके पुरम थाने के ASI राधेश्याम सांखला की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह थाने से ड्यूटी पर जा रहे थे इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। ASI राधेश्याम पुलिस मोबाइल पार्टी में ड्यूटी पर तैनात थे। भरतपुर में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक ने चुनाव के दौरान BLO को धमकी दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें शैलेश कौशिक BLO से कह रहे हैं- बदतमीजी मत करना, तुझे 5 मिनट में फोड़ दूंगा। उधर, 162 नगरीय निकायों की वोटिंग के बाद बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई। भाजपा ने झुंझुनूं में प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी। भाजपा प्रत्याशियों के साथ 5 निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक राजेंद्र भांबू के आवास पर पहुंचे। यहां से सभी को 2 बसों में बैठाकर अज्ञात स्थान ले जाया गया। अजमेर में नगर निगम के लिए वोटिंग से 1 दिन पहले वार्ड 55 में आटे के कट्टे बांटने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आटे के कट्टे बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुटी है। अब देखिए, राजस्थान निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… भीलवाड़ा के बीजेपी कैंडिडेट्स को जयपुर भेजा भीलवाड़ा में भाजपा ने 70 प्रत्याशियों को फोन करके पार्टी ऑफिस बुलाया। महिला कैंडिडेट्स के साथ उनके पति और परिवार के मेंबर भी मौजूद रहे। सांसद दामोदर अग्रवाल बुधवार देर रात बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी को तीन बसों से जयपुर ले जाने की जानकारी दी। चित्तौड़गढ़ की बेगूं नगर पालिका में बुधवार रात 9 बजे भाजपा ने 30 प्रत्याशियों और निर्विरोध चुने गए 5 पार्षदों को सुरक्षित जगह पर रवाना किया। कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और उसके साथियों पर हमला झुंझुनूं की सिंघाना नगर पालिका में वार्ड-24 से कांग्रेस प्रत्याशी राजबाला सिंघाना के बेटे अशोक कुमार और उसके साथियों पर बुधवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अशोक का साथी गंभीर घायल हो गया। अशोक ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज कराया है। सिंघाना में दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग है। …. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
