कोटा के देवली मांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रात के अंधेरे में खेतों में सेंध लगाई है। बदमाश आधे किमी एरिया में 7 खेतों से 400 फीट बिजली की केबल चोरी करके ले गए। सुबह किसान खेत में पानी देने पहुंचे तो चोरी का पता लगा। जिसके बाद किसानों ने थाने में शिकायत दी। रविकांत शर्मा ने बताया कि चोरों ने आमली झाड़ ओर खडीपुर गांव को निशाना बनाया। यहां खेत की ट्यूबवेल मोटर की केबल काटकर ले गए। मोटर व बिजली के बोर्ड मौके पर ही छोड़ गए। सुबह खेत में मोटर बंद मिली तो सभी के होश उड़ गए। कुएं तक जाकर देखा तो चोरी का पता लगा। रविकांत ने बताया की घटना रात 2 बजे बाद हुई है। बदमाश द्वारका लाल नायक के खेत से 30 फीट, गोबरी लाल सुमन के खेत से 80 फीट, धनपाल सुमन के खेत से 125 फीट, कालू लाल के खेत से 120 फीट, नंदकिशोर मीणा के खेत से 80 व धन्नालाल मालव के खेत से 70 व मेरे खेत से 15 फीट केबल काट कर ले गए। सभी के खेत आधा किलोमीटर के दायरे में है। केबल कॉपर की थी। वर्तमान में कॉपर की रेट 1000 से 1200 रूपए प्रतिकिलो है।