शिक्षा नगरी कोटा में शुक्रवार को एक तरफ अनंत चतुर्दशी महोत्सव की धूम थी, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने महापौर के चुनाव में एकतरफा जीत का कमल खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने कांग्रेस की सुनीता कुमारी सुमन को 30 वोटों से हराकर महापौर के लिए शानदार जीत दर्ज की।