मोरिजावाला धर्मशाला कोटपूतली में 726वीं सैन जयंती और प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सैन जयंती कार्यकारिणी, बारबर यूनियन कोटपूतली और राष्ट्रीय नाई महासभा के संयुक्त देखरेख में हुआ। इस अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष अशोक सैन सरणा और कोटपूतली बहरोड़ के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में 120 परगना के प्रधान सत्यनारायण, सैन जयंती प्रधान मदनपाल घनश्याम सैन, उप प्रधान बाबूलाल सेन, बारबर यूनियन प्रधान किशोरी लाल सेन, तथा संरक्षक अशोक कुमार सेन और फूलचंद सैन शामिल थे। कार्यक्रम में 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और डॉक्यूमेंट फाइल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का समस्त खर्च, जिसमें भोजन प्रसादी भी शामिल थी, भामाशाह एडवोकेट बृजराज सैन और एडवोकेट देशराज सैन रघुनाथपुरा वालों द्वारा वहन किया गया। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर भामाशाह मदनपाल और घनश्याम जी बोपिया की ओर से महिला कार्मिकों को शाल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन दीपक सैन, संस्थापन अधिकारी, और अशोक आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। समारोह में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें उमरावलाल, फूलचंद, जगदीश, महावीर प्रसाद, चिमनलाल, राजेश पवाना, संजय सैन, गौरी शंकर सेन, कैलाश पूतली, एडवोकेट प्रदीप सैन, एडवोकेट दीपक सैन, पत्रकार हिमांशु सैन, अशोक सैन ढाणी गैसकान, गजेंद्र बिदारा, मिथलेश सेन, सुनील सैन अध्यापक, दौलत राम सैन बानसूर, प्रेम कुमार, बाबूलाल सैन, तथा महिला कार्मिकों में श्रीमती रेखा सैन, शशि बाला वर्मा, कीर्ति सैन, नीरू और निकिता सैन प्रमुख थे।
