कोटपूतली में प्रजापति विकास समिति के तत्वावधान में राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता गंगाराम प्रजापत ने की। इस अवसर पर समिति के ढाई वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत न होने पर चिंता व्यक्त की गई। ढाई साल पहले समिति का हुआ था गठन समिति का गठन लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुआ था और तब से यह छात्रावास का संचालन कर रही है। हालांकि, समिति ने आज तक अपने आय-व्यय का कोई विस्तृत रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया है। इस पर राजा दक्ष छात्रावास समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने आगामी 18 मार्च को होने वाली बैठक में आय-व्यय का रिकॉर्ड और प्रबंधन व्यवस्था से संबंधित जानकारी के साथ उपस्थित होने का निर्णय लिया। इनका किया स्वागत सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगली बैठक 18 मार्च, अमावस्या को राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास में ही आयोजित की जाएगी। इस दौरान हाल ही में नवनिर्वाचित प्रजापति महासंगठन के कोषाध्यक्ष नरेश प्रजापत और उपाध्यक्ष रामकरण प्रजापत का स्वागत भी किया गया। ये रहे मौजूद समारोह में अध्यक्ष चंदाराम प्रजापत, जगराम प्रजापति, अर्जुन लाल बासनीवाल, जगदीश प्रजापति सांगटेड़ा, अमर सिंह शेखुपुर, बाबूलाल पनियाला, पूरणमल हरिपुरा, पप्पू ठेकेदार बसई, कैलाश चंद पवाना, गोकुल प्रजापत कुजोता, डॉ. एम.पी. कुमावत, बनवारी लाल मोलाहेड़ा, माडुराम मोलाहेड़ा, दक्ष सेवा संस्थान अध्यक्ष नरेश प्रजापति, झाबरमल प्रजापति, रामकरण प्रजापति, प्रकाश चंद प्रजापति, भाजपा नगर मंत्री दयाराम प्रजापति, सतीश प्रजापति पूतली, बलवीर प्रजापति खड़ब, लालचंद प्रजापति बेरी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
