कोटपूतली शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बिना अनुमति के विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आज नगर परिषद को हो रहे करोड़ों रुपए के राजस्व नुकसान को रोकने और शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान अवैध निर्माणों से संबंधित सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान सचिव अभिषेक सैनी, राजस्व अधिकारी कृष्ण कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुर्जर और वरिष्ठ प्रारूपकार मोहन कुमार गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उनकी निगरानी में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
