सीकर जिले में 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अब युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 21 साल की बेटी 24 मार्च को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। कॉलेज टाइम पूरा होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। जब परिवार ने कॉलेज में पूछा। तब पता चला कि वो कॉलेज नहीं गई। बेटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इसके बाद परिवार ने घर से कॉलेज तक के रूट और आस-पड़ोस में भी युवती की काफी तलाश की लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है। वहीं सीकर जिले में 18 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती दोपहर में घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। युवती के चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 24 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे उनकी भतीजी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने गांव और रिश्तेदारों की यहां भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में युवती से होटल में रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, शादी समारोह में हुई थी मुलाकात सीकर जिले में 32 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने होटल में ले जाकर युवती के साथ रेप किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)