भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में घर सामने से मिट्टी हटाने की बात पर कॉन्ट्रैक्टर ने मजदूर को गोली मार दी। वहीं लाठियों से मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पुलिस ने दो आरोपियों (जीजा-साला) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी बीच सड़क पर पिटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे जवाहर नगर के भगत सिंह चौराहे के पास हुई। पहले घटना से जुड़ीं ये तस्वीरें देखें … मथुरा गेट थाना SHO ने बताया- भगत सिंह चौराहे के पास सीवरेज का काम चल रहा था। मजदूरों ने खुदाई की मिट्टी सड़क पर डाल रखी थी। पास में रहने वाले प्लॉट मालिक पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पीके ने देर रात मजदूरों से मिट्टी हटाने को कहा, लेकिन मजदूरों ने रात में काम संभव नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फायरिंग और मारपीट में 4 मजदूर घायल थानाधिकारी हरलाल के अनुसार, रात करीब 12 बजे झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कॉन्ट्रैक्टर पुष्पेंद्र और उसके साथियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की। इस दौरान मजदूर सतीश के हाथ में गोली लगी, जबकि अन्य तीन मजदूरों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र कुमार और उसके साले बिरजू को हिरासत में ले लिया है। सतीश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
