कालिंदी कुंज घाट पर युवाओं ने कॉकरोच की ड्रेस पहनकर यमुना किनारे सफाई अभियान चलाया. यह अनोखा विरोध प्रदर्शन CJI की कथित ‘कॉकरोच’ टिप्पणी के खिलाफ व्यंग्यात्मक जवाब के तौर पर किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. बाद में इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी दी गई.