एनसीआर में मजदूरों का प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है. गुरुग्राम के मानेसर से शुरू हुआ वेतन बढ़ोतरी का आंदोलन नोएडा और फरीदाबाद तक फैल गया. कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई. कर्मचारी न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन हालात काबू में करने में जुटा है.
