वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत मिली है। आज, 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली यूनियन कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया के लिए राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा था। PTI सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। इसमें वोडाफोन आइडिया के AGR बकाया को 87,695 करोड़ पर फ्रीज कर दिया गया है।