वायनाड जिले में डकैती की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों पर युवकों को हिरासत में लेकर 3.37 लाख रुपए छीनने और मारपीट का आरोप है. चाय बागान में हुई हिंसा का खुलासा पीड़ितों ने अस्पताल से शिकायत देकर किया. अब आरोपी निलंबित कर दिए गए हैं.