बूंदी| केपाटन से जिला मुख्यालय तक आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केपाटन रोड पर बसों की संख्या कम होने से लंबे समय तक रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में लोगों को प्राइवेट टैक्सियों में यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे दुर्घटना का भी खतरा रहता है। जिम्मेदार रोडवेज के अधिकारियों को बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। यहां से जाने वाले यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। यात्रियों ने कहा कि केपाटन-बूंदी रोड पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए। – जावेद जेड़, बूंदी