जयपुर में क्रिसमस उत्सव की झंकार की शुरुआत जयपुर मैरियट होटल ने पारंपरिक और उल्लासमय अंदाज में की। होटल में आयोजित सालाना केक मिक्सिंग सेरेमनी और ग्लोबल कस्टमर एप्रिसिएशन वीक (GCAW) के ग्रैंड लॉन्च ने पूरे माहौल को खुशियों और उमंग से भर दिया। इस खास अवसर पर होटल के मेहमानों, शहर के सोशल इन्फ्लुएंसर्स, कॉर्पोरेट गेस्ट्स और होटल स्टाफ ने एक साथ आकर खुशियों की मिठास से भरे फेस्टिव सीजन की शुरुआत की। होटल के शेफ ने बताया कि केक मिक्सिंग सेरेमनी की शुरुआत यूरोप में हुई थी, जहां सर्दियों के आगमन से पहले लोग मिलकर सूखे मेवों, नट्स, मसालों और स्पिरिट्स को मिलाते थे, ताकि त्योहारों के दौरान इन्हें विशेष क्रिसमस केक के रूप में परोसा जा सके। यह परंपरा समय के साथ भारत के प्रमुख होटलों में भी अपनाई गई और अब यह “जॉय ऑफ गिविंग” और “टुगेदरनेस” का प्रतीक बन चुकी है। जयपुर मैरियट होटल में इस रस्म को बड़ी ही खूबसूरती और उत्साह के साथ निभाया गया। मेहमानों ने होटल की टीम के साथ मिलकर बादाम, किशमिश, चेरी, अंजीर, संतरे के छिलके, दालचीनी, जायफल और विभिन्न विदेशी ड्राई फ्रूट्स को मिलाया। इन पर प्रीमियम स्पिरिट्स और सिरप्स डाले गए, जिससे पूरे बैंक्वेट हॉल में क्रिसमस के स्वाद और सुगंध की महक फैल गई। बच्चों के लिए स्पेशल कॉर्नर बना आकर्षण का केंद्र इस बार का सबसे प्यारा हिस्सा किड्स केक मिक्सिंग कॉर्नर रहा, जिसमें छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे जूस और सिरप्स से ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर मजेदार हिस्सा लिया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और हंसी ने इस पारंपरिक आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। पूरे एरिया को खूबसूरत क्रिसमस थीम डेकोर से सजाया गया था। रेड और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में लाइट्स, रिबन, क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज ने माहौल में जादू भर दिया। फेस्टिव ट्यून्स और लाइव म्यूजिक के बीच, मेहमानों ने परंपरा और आधुनिकता का आनंद लिया। सांता की एंट्री ने बच्चों और बड़ों दोनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। पूरे आयोजन में जयपुर मैरियट के आतिथ्य की गर्माहट झलक रही थी। जयपुर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर गौरव अरोड़ा ने कहा कि केक मिक्सिंग सेरेमनी हमारी सबसे प्रिय परंपराओं में से एक है। इस साल इसका आयोजन GCAW के साथ हुआ, जिससे यह और भी खास बन गया। यह देखना बहुत सुखद है कि हमारे मेहमान, एसोसिएट्स और स्थानीय समुदाय एक साथ आकर त्योहारों की भावना का जश्न मना रहे हैं। यह समारोह एकता, खुशी और देने की भावना का प्रतीक है, वही मूल्य जो हमारी हॉस्पिटैलिटी फिलॉसफी के केंद्र में हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैरियट परिवार हर साल इस आयोजन के माध्यम से न केवल उत्सव की शुरुआत करता है, बल्कि अपने सभी मेहमानों के लिए खुशियों और यादगार अनुभवों की सौगात भी देता है।