अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के बनिया का बाग स्थित एक मंदिर में शुक्रवार देर रात मंदिर के सामने रहने वाला नाबालिग द्वारा राधा-कृष्ण की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। घटना का वीडियो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मंदिर के सामने रहने वाला एक नाबालिग मंदिर में आया और कृष्ण जी की मूर्ति को उखाड़कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने अरावली विहार थाना पुलिस को सुचना दी। कुछ ही देर बाद आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई और जयपुर रोड़ को जाम कर दिया ।श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने मूर्ति को लात मारकर तोड़ा, जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर एकत्रित हो गए।पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया। पुलिस जब नाबालिग के घर पहुंची तो उनके घर के अंदर से तेज अवाज आ रही थी।पुलिस ने गेट खुलवाया तो किसी ने नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजे को बल प्रयोग से खोल लिया अंदर देखा तो नाबालिग की मां अंदर थी और नाबालिग उस मूर्ति के उप्पर कपडृ़े डाले हुए था। मंदिर के पुजारी खुशी राम शर्मा ने बताया की में पुजा करके अंदर गया वहां में खाना खाने लग गया और एक दम से अवाज में और मेरी पत्नी जेसे ही बाहर आए तो देखा की सामने घर में रहने वाला लड़का मूर्ती को उखाड़ कर ले गया जिसको हमने टोका तो हमसे ही लड़ने लग गया घर पर लेजाकर मूर्ति को तोड़ दिया जिसको पुलिस वाले बाल्टी में लेकर गए है अरावली विहार थाने के एसएचओ रामेश्वर ने बताया की जेसे यहां से सुचना मिली तो तुरंत जाप्ते के साथ पहुंचा और नाबालिग के घर को खुलवाया जिसमें से पहले अजीब सी अवाज आ रही थी अंदर देखा तो उसकी मां रो रही थी और नाबालिग मूर्ति के उप्पर कपड़े डाले हुए था जिनको देखकर ऐसा लगा दिमागी रुप कमजोर है। मंदिर के पुजारी से पुलिस ने कहा आप रिपोर्ट दे दीजिए लेकिन पुजारी ने कहा की सुबह देंगे।
