उदयपुर प्रवास पर आए राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित सज्जनगढ़ फोर्ट की सैर कर अरावली को निहारा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार अरावली के संरक्षण-संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यावरण को बचाने की नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन वर्षों से करते आ रहे हैं, जिसका अनुशरण आगे भी दिखाई देगा। इस दौरान भाजपा नेता एडवोकेट नीरज अग्निहोत्री, ललित तलेसरा, सुविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वज सिंह चौहान, एबीवीपी के मिलिंद पालीवाल, आदि मौजूद थे।