कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार को अचानक उमरैण में योगेश खाद बीज भंडार पर पहुंच गए। वहां के किसानों की शिकायत थी कि दुकानदार 2 कट्टे खाद के साथ 950 रुपए का अतिरिक्त सामान देने को बाध्य करता है। डॉ. किरोड़ी ने सीधे दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से सवाल-जवाब किए। दुकानदार ने कहा कि उन्हें कंपनी स्कीम के अनुसार माल देती है। इसलिए कुछ सामान दिया जाता है। तब डॉ. किरोड़ी ने कहा कि कंपनी वालों से बात कराओ। बाद में विभाग की टीम ने दुकान की जांच शुरू की और डॉ. किरोड़ी वहां से सीधे भूगोर में शहरी सेवा शिविर में पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं देखी। शिविर में आए लोगों से बात भी की। शिकायत मिलने पर पहुंचे डॉ. किरोड़ी, दुकानदारों में मचा हड़कंप
अलवर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी सरकार की ओर से प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं। यहां अभ्यर्थियों को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इससे पहले डॉ. किरोड़ी ने भूगोर शिविर का निरीक्षण किया। डॉ. किरोड़ी के अचानक खाद बीज की दुकान में पहुंचने पर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खबर फैल गई कि उमरैण में डॉ. किरोड़ी ने खाद बीज की दुकान पर छापा मारा है। असल में डॉ. किरोड़ी पहले भी खाद बीज बनाने वाली कंपनियों के ठिकानों पर छापा मार चुके हैं। तब बड़ी मात्रा में नकली खाद बीज भी मिला था। शिविर में कर्मचारियों की पीठ थपथपाते दिखे
शिविर में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कर्मचारियों से बातचीत की। एक-दो कर्मियों की पीठ भी थपथपाई।
