पत्रिका समूह के प्रधान संस्थापक और निर्भीक पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्मशती ( 1926 – 2026 ) पर आज समूचा देश ‘डिजिटल श्रद्धांजलि’ दे रहा है। शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर कुलिश जी को नमन करने का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसने कुछ ही घंटों में इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई ट्रेंडिंग मुद्दों को पीछे छोड़ते हुए #RajasthanPatrika और #KarpoorChandraKulish हैशटैग्स ‘ऑल इंडिया टॉप’ पर ट्रेंड करते रहे।
