कुरुक्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग में पैसे डबल करने का लालच देकर इन्वेस्टर के साथ 38 लाख रुपए का फ्रॉड करने के 3 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इन्वेस्टर ने कई लोगों के साथ मिलकर कंपनी में पैसा लगाया था। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह निवासी दलमीरा खेड़ा, राकेश कुमार निवासी तेलूपुरा व रोहित कुमार निवासी अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई। पिहोवा के रहने वाले कमलकांत शर्मा के मुताबिक, वह नेटवर्क मार्केटिंग में काम करता है। उसकी रामकुमार निवासी इस्हाक और परमजीत कौर के साथ अच्छी जान-पहचान है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर स्नेहा पटेल नाम की महिला से बातचीत हुई, जिसने उसे इंटरनेशल नेटवर्क मार्केटिंग प्रोडक्ट कंपनी​ में इन्वेस्ट करने के ऑफर दिया। विदेशी नंबर से भेजा लिंक महिला ने उसे बताया कि वह कंपनी में इन्वेस्ट करके करोड़ों रुपए कमा चुकी है। महिला ने उसके पास कंपनी का लिंक शेयर किया और एक विदेशी मोबाइल नंबर को कंपनी का कस्टमर केयर बताकर पैसा जमा करने के लिए कहा। उसने भरोसा करके उन तीनों ने अलग-अलग बैंक खातों से करीब 38 लाख रुपए जमा करा दिए। शुरू में मुनाफा दिया शुरू में कंपनी ने उनको 20 हजार रुपए इन्वेस्ट करने पर 5 हजार रुपए का फायदा दिया। विश्वास होने पर वे पैसे इन्वेस्ट करते रहे। अब उनकी रकम फंसने के बाद कंपनी 21 लाख रुपए का प्रॉफिट दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपए इनकम टैक्स भरने का दबाव बनाती रही।