हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदीप और गुरविंदर के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटियाला के रहने वाले विशु के रूप में हुई। इन 3 आरोपियों के अलावा पुलिस इस केस में कैथल के सिंही गांव सुरेश कुमार को पकड़ चुकी है। असल में गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदीप (22) हाल निवासी जिला पटियाला को कुरुक्षेत्र के किसी पुलिस स्टेशन को उड़ाने का टारगेट मिला था। इससे पहले आरोपी कोई गतिविधि करते CIA-2 की टीम ने 7 अक्टूबर को उनको नेशनल हाईवे-152 D के पास गांव मुर्तजापुर रकबे से बाइक समेत पकड़ा था। ग्रेनेड लेने संदीप के साथ गया CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि विशु और संदीप आपस में दोस्त है। ग्रेनेड लेने के लिए संदीप के साथ विशु उसकी बाइक पर गया था। ग्रेनेड उठाने के लिए दोनों पठानकोट के पास गए थे। पुलिस ने आरोपी विशु को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। फोटो और लोकेशन मिली मोहन लाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि संदीप, गुरविंद्र और विशु ग्रेनेड रखने वाले को नहीं जानते हैं। उनके पास ग्रेनेड उठाने के लिए गैंगस्टर से कॉल आई थी। इसके लिए उनको गैंगस्टर कुलबीर सिद्धू ने उनके पास ग्रेनेड का फोटो और लोकेशन भेजा था। बियो ने देना था वेपन इस मामले में पुलिस ने 13 अक्टूबर 25 आरोपी सुरेश कुमार उर्फ बियो को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद हुए थे। मामले की जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश कुमार का काम गुरविंदर और संदीप को वेपन मुहैया करवाना था, लेकिन उससे पहले दोनों आरोपी पकड़ लिए गए थे।