पाली में पीछे पड़े कुत्तों से बचने के चक्कर में स्पीड बढ़ाते ही बाइक बेकाबू हो गई। पोल से टकराई बाइक के परखच्चे उड़ गए और पाट‌्‌र्स टूटकर काफी दूर तक बिखर गए। वहीं बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरते ही अचेत हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला। एक के हाथ-पैर टूट गए, वहीं दूसरे के चेहरे पर चोटें आई हैं। हादसा 14 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे रामदेव रोड पर बालाजी मंदिर के सामने हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते बाइक के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। पहले देखिए, घटना से जुड़ी ये PHOTOS… 1. पीछे पड़े कुत्तों से बचने के लिए जैसे ही बाइक की स्पीड बढ़ाई, बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकरा गई। 2. टक्कर से बाइक के पार्ट्स टूटकर दूर तक बिखर गए, जबकि बाइक सवार सड़क पर गिरते ही अचेत हो गए। 3. बाइक की टक्कर से धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम … 1. कुत्तों से बचने के चक्कर में पोल से टकराई बाइक पड़ोसी बाइक सवार पिंजरापोल गौशाला जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तीन-चार कुत्ते भौंकते हुए उनके पीछे दौड़ पड़े। कुत्तों से बचने के प्रयास में उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। 2. बचाने के लिए दौड़े लोग, सूचना पर पहुंचे परिजन बाइक पोल से टकराते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 3. घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, दोनों की हालत गंभीर हादसे में रामदेव रोड स्थित रजत नगर निवासी परबतसिंह (18) और 12 साल का भावेश घायल हुए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। 4. एक को फ्रैक्चर, दूसरे के चेहरे पर चोट हादसे में परबतसिंह के पैर और कंधे में फ्रैक्चर हो गया, जबकि भावेश के चेहरे पर चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इलाके में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और पहले भी कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।

You missed