बूंदी जिले में कुत्तों ने 12 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची घर से कुछ दूरी पर खेत में गई थी। मासूम की चीखने के आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना तालेड़ा उपखंड क्षेत्र के अलकोदिया गांव की सोमवार सुबह 6 बजे की है। परिजनों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गहरे घाव हो गए थे। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। तालेड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह तीसरी कक्षा की छात्रा रिंकू भील (12) पुत्री बंशी भील अपनी झोपड़ी से कुछ दूर खुले में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच चुके थे। परिजन घायल रिंकू को तालेड़ा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर एएसपी उमा शर्मा, तालेड़ा डीएसपी राजेश टेलर और तालेड़ा थाना प्रभारी देशराज सिंह ने परिजनों से मुलाकात की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। पहले भी हो चुके कुत्तों के हमले ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि वे कई बार आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तालेड़ा क्षेत्र के सीतापुरा स्थित मॉर्डन स्कूल में 13 फरवरी को आवारा कुत्तों के हमले में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज अभी भी जारी है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पीड़ित परिवार को दी सहायता राशि घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को अलकोदिया गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। बच्ची के परिजनों को 1 लाख रुपए सहायता राशि दी। बिरला ने जनसहयोग से 1 लाख रुपए और दिलवाने का भी आश्वासन दिया। बिरला ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास, बच्चों की शिक्षा सहित हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। …………………………….. ये खबर भी पढ़ें
1. कुत्तों ने डेढ़-महीने के बच्चे का पेट फाड़ डाला, मौत:आंतें आ गई थीं बाहर, ऑर्गन हुए डैमेज; 4 दिन से वेंटिलेटर पर था अजमेर जिले के पीसांगन में डेढ़ महीने के बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच लिया था। कुत्तों ने उसका पेट फाड़ डाला, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। वह 4 दिन हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। (पढ़िए पूरी खबर)
