भरतपुर में बाइक सवार युवकों ने कुत्ते को डेढ़ किमी तक घसीटा। कुत्ते के दोनों पैर रस्सी से बांधकर बाइक पर पीछे बैठा युवक रस्सी अपने हाथ में लपेटे हुए था। कुत्ता पीछे घिसटते जा रहा था। पीछे चल रहे बाइक सवार ने तीनों युवकों को रोका और लहूलुहान कुत्ते को छुड़वाया। आरोपी युवकों ने कहा कि कुत्ता कॉलोनी के लोगों पर अटैक करता है इसलिए इसको दूर छोड़ने जा रहे थे। घटना भरतपुर के सिमको लेबर कॉलोनी में 14 अक्टूबर की है, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। देखिए… बर्बरता से जुड़ी 3 तस्वीरें कुत्ते के दोनों पैर बांध रखे थे
उद्योग नगर थाना अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया- 14 अक्टूबर को एक वीडियो सामने आया, जिसमें बाइक सवार 3 लोग एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर बाइक से सड़क पर खींच रहे थे। जांच में पता चला कि वीडियो सिमको लेबर कॉलोनी का है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान अर्जुन सिंह और पुष्पेंद्र सिंह निवासी सिमको लेबर कॉलोनी के रूप में हुई। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रोकने पर बाइक की रफ्तार बढ़ा दी
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार तीन युवक एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए ले जा रहे हैं। उनके पीछे बाइक पर चल रहे एक युवक ने वीडियो बनाया। तीनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तीनों युवक नहीं रुके। बार- बार टोकने पर आरोपी युवकों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। पीछे चल रहे युवक के आक्रोश जताने पर तीनों आरोपियों ने बाइक रोकी। पूछने पर आरोपियों ने कहा कि वे कुत्ते को दूर छोड़ने जा रहे थे। हालांकि छोड़ने का ठोस कारण नहीं बता पाए। इस दौरान वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कुत्ते को उनसे छुड़ाया। कुत्ता अधमरा और लहूलुहान हो चुका था। उसके पैर से रस्सी खोली गई और उसका इलाज करवाया। ये खबर भी पढ़िए…
झुंझुनूं में 25 कुत्तों की गोली मारकर हत्या:बंदूक लेकर घूमता है बदमाश, देखते ही करने लगता है फायरिंग झुंझुनूं में 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता है और कुत्ता नजर आते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देता। पूरी खबर पढ़िए
