किशनगढ़बास में 20 सितंबर, शनिवार को शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नगरपालिका किशनगढ़बास की ओर से बासकृपालनगर स्थित संस्कृत स्कूल में आयोजित होगा। इसमें नगरीय एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री खर्रा शिविर का निरीक्षण करेंगे और पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए जाएंगे। मंत्री खर्रा इस अवसर पर उपस्थित लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। मंत्री झाबर सिंह खर्रा सुबह 11 बजे संस्कृत स्कूल, बासकृपालनगर पहुंचेंगे।
