कांग्रेस ओबीसी विभाग ने राजस्थान में ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। एडवाइजरी काउंसिल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित 31 नेताओं को शामिल किया है। 28 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, इनमें सांसद बृजेंद्र ओला और उम्मेदाराम बेनीवाल को शामिल किया गया है। एडवाइजरी काउंसिल में 11 विधायकों, 8 पूर्व विधायकों, 5 प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। 2 प्रदेश महासचिवों के साथ कांग्रेस ओबीसी विभाग के कन्वीनर हरसहाय यादव भी एडवाइजरी काउंसिल में शामिल हैं। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने स्टेट ओबीसी एडवाइजरी कमेटी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। 3 पूर्व मंत्री, 5 ​पूर्व विधायक एडवाइजरी काउंसिल में जगह मिलीं
3 पूर्व मंत्रियों, 5 पूर्व विधायकों और 2 पूर्व बोर्ड अध्यक्षों को भी शामिल किया है। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, सुखराम बिश्नोई और राजेंद्र चौधरी को काउंसिल में जगह मिली है। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, मनीषा पवार, जगदीश चंद्र शर्मा, हंगामी लाल मेवाड़ा और इंद्रराज गुर्जर भी काउंसिल का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही, पूर्व बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत और सुनील परिहार को भी एडवाइजरी काउंसिल में शामिल किया गया है। कांग्रेस पदाधिकारी भी काउंसिल में
एडवाइजरी काउंसिल में प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी और गजेंद्र सिंह सांखला। प्रदेश सचिव भूरा राम सीरवी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के कन्वीनर हरसहाय यादव, पूर्व प्रदेश सचिव हरीश यादव, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष गोविंद बंजारा, रिटायर्ड आईएस जस्साराम चौधरी को शामिल किया है। ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल में 28 नेताओं को बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य
एडवाइजरी काउंसिल में शामिल 28 विशेष आंमत्रित सदस्यों में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ चंद्रभान, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक रतन देवासी और मनीष यादव को शामिल किया है। पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, शकुंतला रावत, शाले मोहम्मद, रामलाल जाट, पूर्व विधायक जीआर खटाना और सुचित्रा आर्य को शामिल किया है। कांग्रेस के मौजूदा और पूर्व पदाधिकारी शामिल
प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल, उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित सोनी, सुरेंद्र लंबा, पूर्व प्रदेश सचिव जगदीश वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव राजेश कुमावत, जयंती बिश्नोई शमा बानो, पूर्व बोर्ड अध्यक्ष मुकेश वर्मा और उर्मिला योगी,पीसीसी मेंबर शैलेंद्र यादव, पूर्व पीसीसी मेंबर बाबूलाल यादव, ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संतोष डूडी, पूर्व बोर्ड अध्यक्ष पुखराज पाराशर, राजेंद्र सेन, यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव सतपाल देवासी और सामाजिक कार्यकर्ता उदयवीर यादव शामिल हैं।