सलूंबर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। लसाड़िया पंचायत समिति क्षेत्र में प्रभारी अब्दुल रऊफ एडवोकेट और युवा नेता रोहित भट्ट के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया गया। अभियान के दौरान पीसीसी सदस्य जगजीतेन्द्र सिंह, लाल सिंह शक्तावत, सरपंच भेरूलाल मीणा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा और सरपंच रूपलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयसमंद पंचायत समिति क्षेत्र में भी अभियान की गतिविधियां तेज रहीं। पहाड़ी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में समन्वयक रेशमा मीणा, मोहनलाल औदिच्य, मांगीलाल सेवक एडवोकेट और गंगाराम मीणा के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर बैठकें आयोजित की गईं।