रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोत्तरी करने और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोकने के विरोध में आज उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की और से कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने यहां पर केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेसजनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके बाद शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के साथ राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टरी के बाहर मुख्य सड़क पर कांग्रेस ने करीब आधे घंटे तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने हाथ पर गैस सिलेंडर उठाते हुए सरकार को निशाने पर लिया। ज्ञापन के बाद मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए और अब सिलेंडर को लेकर मारामारी हो गई और जनता परेशान हो रही है। राठौड़ ने कहा कि आम जनता को परेशानी नहीं हो इसके लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चलानी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, पंकज कुमार शर्मा, अजय सिंह, दीपक सुखाड़िया, शंकर चंदेल, अमित श्रीवास्वत, नजमा मेवाफरोश, अरुण टांक, शिव मेनारिया, पंकज सुखवाल आदि मौजूद रहे।
संबंधित ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं:कलेक्टर बोले- कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे, गैर-घरेलू सिलेंडरों का भी स्टॉक के निर्देश कॉमर्शियल-सिलेंडर सप्लाई ठप होने से दुकानों के शटडाउन की नौबत:होटल-रेस्टोरेंट कारोबारी बोले- स्टॉक खत्म होने के बाद बढ़ेगी मुसीबत; कोयला-डीजल भट्टी का कर सकते उपयोग
