दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को आशीर्वाद वृद्धाश्रम प्रताप नगर में एएसजीआई हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर में न केवल जांचें बल्कि दवा भी वितरित की। वृद्धाश्रम के संचालक धीरज शर्मा ने भास्कर परिवार के उपस्थित सदस्यों एवं एएसजी टीम के सदस्यों मनीष मुद्गल, नरेंद्र सिंह शेखावत, करतार सिंह, प्रवीण कथूरिया, हरीश चौधरी व सरिता चौधरी को धन्यवाद दिया। आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम, शिप्रापथ, मानसरोवर के संचालक हरदेव शर्मा के अनुसार रुक्मणी सी.के. बिडला अस्पताल की टीम डॉ. हर्षित जैन, आदित्य खंडेलवाल एवं नर्सिंग स्टाफ प्रिया यादव एवं सुनील डिडेल का भी सहयोग रहा। श्री श्याम सेवा समिति जयपुर के सहयोग से सेंटर फार साइट के सामने, मालवीय नगर में रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। समिति की ओर से ओमप्रकाश मोदी, शिव कुमार जालान, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. सुनील धायल एवं टीम के सदस्यों का भास्कर के स्टेट एच.आर. संजय शर्मा एवं स्टेट एडमिन अशोक शर्मा का सहयोग रहा। भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस प्रेरणा उत्सववृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, रक्तदान शिविर आज दैनिक भास्कर की ओर से रविवार (30 नवम्बर) को दैनिक भास्कर, 10 जेएलएन मार्ग, जयपुर, दैनिक भास्कर प्रिंटिंग प्लान्ट, शिवदासपुरा, जयपुर एवं दैनिक भास्कर प्रिंटिंग प्लान्ट, रोड नं. 9, वीकेआई एरिया, जयपुर पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। सहायता के लिए मोबाइल नं. 8890901590, 9672977951 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविरों में दानदाताओं की अधिक से अधिक संख्या के लिए दैनिक भास्कर जयपुर के साथ श्री श्याम सेवा समिति सहायता कर रहे हैं।
