Kedarnath Yatra: केदारनाथ के कपाट कल सुबह आठ बजे खुलेंगे.इससे पहले बाबा केदार की डोली गौरीकुण्ड से केदारनाथ के लिए रवाना हो चुकी है. आज शाम डोली केदार धाम पहुंचेगी. इस बीच यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हैं. गौरीकुण्ड सहित पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है उधर, केदारनाथ में तैयारियां जोरों पर है.
