अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वंडर मॉल के निकट रोड किनारे खड़ी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर की बाइक को 1 मिनट में पार कर ले गया। अज्ञात युवक मोबाइल पर बात करता हुआ। बिना किसी झिझक के बाइक को स्टार्ट कर ले गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। यह चोरी की घटना 20 मार्च की है। पीड़ित फाइनेंस कलेक्शन मैनेजर नरेश चंद मीणा ने बताया कि उसने वंडर मॉल के पास बाइक खड़ी की थी। जब वह वंडर मॉल से वापस आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। कुछ ही देर बाद में बाइक चोरी हो गई। जब सीसीटीवी देखा तो पता चला कि एक युवक मोबाइल पर बात करते हुआ आया और 1 मिनट में ही बाइक चारी कर ले गया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। चोरी की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।