कलांकित की ओर से आयोजित मिस इथेरियल राजस्थान 2026, मिसेज राजस्थान इंटरनेशनल और टीन राजस्थान 2026 के पोस्टर का विमोचन जयपुर में किया गया। यह कार्यक्रम कुंडा, दिल्ली रोड स्थित जयपुर री ढाणी में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शो के मुख्य आयोजक बसंत जैन बैराठी ने बताया कि पोस्टर का विमोचन दी एंप्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष एन.के. जैन, मुख्य सलाहकार ए.के. जैन, आनंद पोद्दार ग्रुप के चेयरमैन आनंद पोद्दार, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एच.एल. रैना, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, होटल अनिल गर्ग, निम्स की चेयरमैन शोभा तोमर, वेल्थ पिरामिड के संजय झवर, शो की मीडिया व सोशल डायरेक्टर अंजली जैन, आतिश लोढ़ा, संयोजिका रश्मि जैन, तनुजा जैन, लीनेस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट स्वयं सिद्धा की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्वग्रही माओ, ज्योति मिश्रा, पूजा गुप्ता और जयपुर री ढाणी के घनश्याम सहित कई प्रमुख हस्तियों द्वारा किया गया। शो की डायरेक्टर अंजली जैन ने बताया कि मिस राजस्थान प्रतियोगिता में 5 फीट 3 इंच या उससे अधिक कद वाली 17 से 27 वर्ष की अविवाहित महिलाएं भाग ले सकती हैं। मिसेज राजस्थान के लिए 18 से 40 वर्ष की विवाहित महिलाएं पात्र होंगी, जबकि टीन राजस्थान में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकते हैं। इवेंट मैनेजर नीरू सिद्धा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। प्रतिभागियों को तीन ऑडिशन राउंड के बाद सेमीफाइनल के लिए चुना जाएगा, जिसमें से 30 प्रतियोगियों को फाइनल के लिए चयनित किया जाएगा। फिनाले मार्च-अप्रैल 2026 में एक बड़े आयोजन स्थल पर होने की संभावना है। शो के मुख्य समन्वयक नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं को एक स्वच्छ वातावरण में ग्लैमर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके सौंदर्य व व्यक्तित्व को निखारना व मॉडलिंग ,टीवी, फ़िल्म , विज्ञापन शूट्स में रोजगार उपलब्ध कराना है साथ ही राष्ट्रीय वो अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना ह l