क्या किसी कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाला जा सकता है, क्योंकि उसने छुट्टी मांग ली थी. आजकल ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसने ऑफिसों में कर्मचारियों खासतौर पर इन्टर्न्स के साथ खराब व्यवहार को लेकर एक बहस छेड़ दी है. कई मामलों में सामने आ रहा है कि किसी कर्मचारी ने बीमारी की वजह से छुट्टी मांगी तो उस पर कार्रवाई की गई. हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है, जिसमें एक इंटर्न ने मेडिकल लीव के लिए एप्लीकेशन दी तो दो दिन बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया. इसने हमारे देश में वर्कप्लेसेज पर श्रम कानूनों और वर्क कल्चर को लेकर बनाई गई छवि की बेनकाब कर दिया है.