जालंधर| इंडो शोटोकान कराटे-डू फेडरेशन पंजाब की तरफ से 7वां आईएससीएफ ओपन कराटे कप करवाया गया। पतारां के सरकारी स्कूल में आयोजित कराटे कप में 120 खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट में हिस्सा लिया। यहां स्कूल इंचार्ज मैडम रेखा बतौर विशेषातिथि पहुंची। कुलवंत सिंह पन्नू एशिया स्वर्ण पदक विजेता, मनदीप ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए। यहां कोच रेशम, अजय सिद्धू, चरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह रंधावा, जसमन, जतिन यादव, इंद्र नाहर केसव, विशाल, कुलविंदर कुमार, कोमल, मंगल सिंह मौजूद रहे।
